Friday, December 5, 2014

कितने खुशनसीब हैं हम भाग -2

पहला भाग ब्लॉग पर डालने से पहले मैंने बहुत सारे लोगों को अपना लेख पढ़ाया।शुक्र है कि उन्हें अच्छा लगा। तो अब बात करते हैं भाग 2 की।

तीसरी कहानी है एक ऐसी लड़की की जिनकी मम्मी कैंसर से पीड़ित हैं।हर महीने उन्हें हॉस्पिटल लेके जाना पड़ता है उनके इलाज़ के लिए।अगर आपसे कहा जाए कि आपके मम्मी या पापा को कैंसर है, आपको कैसा लगेगा? वो तो पिछले दो साल से ये देख रही है।आप अपने सामने दुनिया की सबसे अनमोल व्यक्ति को मौत के गर्त में जाते देखते हैं और आप कुछ नहीं कर सकते हैं।बस एक बुत्त की तरह बैठकर सब देखते रहते हैं और भगवान से एक एक दिन की मोहलत मांगते रहते हैं।क्या चलता होता उसके जेहन में ,या फिर उसके परिवार में, हम और आप बस अंदाज़ा लगाइये।

मैं ये नहीं कहता कि हमारे और आपके पास कोई प्रॉब्लम नहीं है।पर आप इस चीज़ को लेकर परेशान हैं कि आपके मोबाइल में ३जी नही है या फिर आपका बॉयफ्रेंड किसी दूसरी लड़की के साथ लंच कर रहा था।एक लड़की का उदाहरण बताता हूँ।वो बहुत परेशान लग रही थी।मैंने पूछा तो उसका जवाब था," वो अपने मोबाइल से परेशान है क्योंकि इसमें इंटरनेट तेज़ नहीं चलता। तो मैंने कहा कि ये मोबाइल का नही नेटवर्क का प्रॉब्लम है।तो उसने कहा उससे क्या, फिर भी उसे मोबाइल बदलना है और इस चीज़ को लेकर वो परेशान है। आप अगर इसे परेशानी कहेंगे तब तो भगवान् ही मालिक है, मेरे ख्याल से। 

आप चाहे माने या ना माने, मैं यकीनन मानता हूँ और मानता रहूँगा कि

"कितने खुशनसीब हैं हम"

आपका

आकाश

Saturday, November 29, 2014

कितने खुशनसीब हैं हम भाग 1

 कहानी को लिखने से पहले मुझे बहुत  देखना था। सोचना था। समझना था।

पता नहीं क्यूँ पर अब मुझे किसी बात का गम नहीं है। ऐसा नहीं है कि मेरे पास सब कुछ है। पर हाँ एक अच्छी ज़िन्दगी जीने लिए जितनी चीज़ें चाहिए,उतनी हैं। एक अच्छी फैमिली,अच्छे दोस्त वगैरह वगैरह। सैलरी भी ५ अंकों में है। मानता हूँ कि ये ज़्यादा नहीं है पर इन सब चीज़ों की कोई लिमिट भी तो नहीं हैं। पर एक अच्छी ज़िन्दगी ज़ीने के लिए जितना कुछ चाहिए सब है।  अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपने ज़िन्दगी से खुश नहीं होते हैं। तो आइये  आप और हम मिलके ये देखने की कोशिश करते हैं कि "कितने खुशनसीब हैं हम"।

१. मैंने अपने ज़िन्दगी में काफ़ी लोगों को करीब से जानने की कोशिश की है। आइये उनकी ज़िन्दगी को करीब से देखने की कोशिश करते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि हम कितने खुशनसीब हैं। पहली कहानी है एक १९ साल की लड़की की। बहुत कम उम्र में शादी हो गयी थी उसकी। अपने माँ बाप की एकलौता संतान है वो। माँ और पिताजी दोनों अरब देश में नौकरी करते हैं। मतलब पैसे की कोई कमी नहीं थी उसे। एक लड़के से प्यार  गया था उसे। लड़का गरीब परिवार से था। जैसे ही उसकी परिवारवालों को भनक लगी उसकी शादी किसी इंसान से करा दी। जिसके साथ शादी हुई ,वो उसे काफी पीटता था। घर के अंदर वो हर दिन किसी न किसी के हवस का शिकार बनती थी।काफी सुन्दर है न वो। सुन्दर ऐसी कि एक बार देख लें तो नज़र हटे न हटेगी।  कभी लड़के का भाई,कभी लड़के का चाचा,बाकी की कसर उसका पति पूरा कर देता था। ऐसे माहौल में एक एक दिन काटना कैसा  सकता है आप खुद समझने की कोशिश कीजिए और सोचिये कि  "कितने खुशनसीब हैं हम"।

२. अब बात करते हैं एक ऐसे लड़के की जो  करीब १८ साल का है। एक घर में नौकर है। मैंने उसके घर बार में जानने की कोशिश की। उसके मम्मी पापा की मौत बहुत पहले हो  है। या फिर यूँ कहें कि जब वो एकदम बच्चा था तभी उसके मम्मी पापा की मौत हो गयी। फिर कुछ दिन उसके पास पड़ोस वालों ने पाला और फिर वो एक परिवार में नौकर के रूप में आ गया। पढ़ने लिखने  काफी इच्छा था। पर था तो आखिर वो नौकर ना। तो क्या फर्क पड़ता है कि वो पढ़े या नहीं पढ़े। ऐसा मैं नहीं कह रहा हूँ। ऐसा कहना था उन परिवारवालों का। 

शेष अगले भाग में 

आपका

आकाश

Monday, October 6, 2014

सुख एवं दुःख

नमस्कार बहुत दिनोँ के बाद अपना ब्लाग लिखने जा रहा हूँ। या फ़िर यूँ कहूँ कि किसी अच्छे से विषय की तलाश में था। और आज वो मौका आ ही गया।

सुख और दुःख हमारी ज़िन्दगी के उन पहलुओं में से हैं जिन्हें कोई दरकिनार नहीं कर सकता। अगर हमारी ज़िन्दगी में सुख के क्षण आते हैं तो दुःख के भी क्षण आएंगे। हाँ ये ज़रूर हो सकता है कि समय किसी चीज़ का ज्यादा हो सकता है। सुख के समय में तो कुछ पता ही नही चलता है। और वही दुःख के समय हम तुरंत ही पागल से होने लगते हैं।

यकीन मानिए इस दुनिया में हरेक किसी के पास कुछ न कुछ दिक्कत तो है। मसलन एक बच्चे के पास उसके पढाई एवं मार्क्स को लेकर दिक्कत है जिसे लेकर वो काफी परेशान रहता है। एक 11वी या 12वी क्लास के लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड से लेकर पढाई तक का टेंशन। हमारी युवा पीढ़ी तो गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड से सदमे से तो उबर ही नही पाती है। एक माता या पिता को अपने बच्चे के भविष्य को लेकर परेशानी।वगैरह वगैरह। तो कहने का मतलब इस दुनिया में हर कोई परेशान है। बस उसके तरीके और पैमाने अलग से है। और ऐसे समय में सारे लोगों को सिर्फ एक की ही याद आती है। और वो हैं हमारे प्यारे भगवान।

वैसे मैंने नास्तिक नही हूँ पर मुझे पूजा पाठ वगैरह में ज्यादा दिलचस्पी नही है। साल में एक या दो बार मन्दिर हो आता हूँ। हाँ इतना ज़रूर मानता हूँ कि इस दुनिया में कोई ऐसी ताकतवर अदृश्य शक्ति है जो पूरी दुनिया का संचालन कर रही है। अब आप इसे जो नाम देना चाहें ,दे सकते हैं। मेरा ऐसा मानना है कि भगवान् हमेशा हमारे साथ हैं। चाहे वो हमारी ख़ुशी के क्षण हो या गम के।

कुछ दिन पहले मैं अपने एक दोस्त से बात कर रहा था। पता चला कि उसकी शादी होते होते टूट गयी।वो इस बात को लेकर काफी परेशान था। ऐसा लग रहा था मानो उसकी ज़िन्दगी ख़त्म सी हो गयी है। मैं भी खुद को लेकर काफी परेशान था। कुछ दिनों के बाद मुझे घर जाना पड़ा। ट्रेन में बैठने के बाद भी मैं इन्हीं सब ख्यालों में खोया था। मैं अन्दर से बाहर आकर अपने डब्बे के दरवाजों पर खड़ा हो गया। शाम के करीब 4 बज रहे थे। ट्रेन द्रुत गति से जा रही थी। फिर मैंने कुछ देखा।

रेल की पटरियों के दोनों तरफ पानी का अम्बार लगा हुआ था। या फिर यूँ कहूं कि हमारी ट्रेन एक बाढ़ग्रस्त इलाके से गुज़ार रही थी। लोगों के आशियाने बाढ़ के पानी में बह गए। जहाँ तक भी नज़र जा रही थी सिर्फ पानी ही पानी नज़र आ रहा था। सहसा मेरी ट्रेन धीमी हो गयी और अंततः रुक गयी। मैं ट्रेन के दरवाज़े से निचे उतरा और एक 6 या 7 साल के बच्चे को अपने पास बुलाया जो मुझे टुकुर टुकुर देख रहा था। मैंने उससे इसके बारे में पूछा तो उसका जवाब कुछ यूँ था

" हमें तो इसकी आदत सी हो गयी है। अब तीन महीने हम रेल की पटरियों के पास में रहेंगे और पानी घटने का इंतज़ार करेंगे। हमारा घर हमारी आखों के सामने डूब जाता है और हम कुछ नहीं कर पाए। 3-4 दिनों के कुछ खाया नहीं है। घर के भी सारे लोग भूखे हैं। पता नहीं क्या होगा ।ये सारी बात कहते वक़्त उसके चेहरे की मुस्कान बनी रही और मेरे हृदय को द्रवित करती रही। एक वो था जो मुझे ज्यादा कहीं परेशान होकर भी अर्धनग्न अवस्था में भी खुश था और एक मैं था जिसके पास सब कुछ होने के बाबजूद ऐसा लगता था मानो दुनिया का सारा बॊझ मैंने उठा रखा हो। मेरे हाथ मेरे पर्स भी तरफ गए और उसमे से मैंने 200 रूपये निकाल कर उस बच्चे को दिए। वो काफी खुश हुआ और पैसे हाथ में लेकर खड़ा हो गया। तभी मेरी ट्रेन ने सीटी दी और वापस मैं ट्रेन के दरवाज़े पर खड़ा हो गया। मेरी ट्रेन धीरे धीरे अपने गंतव्य की तरफ चल पड़ी। वो बच्चा अपने हाथों को हिलाकर मुझे शुक्रिया कह रहा था और मेरी आखों से आसूँ अविरल बहते जा रहे थे। तब मुझे ज़िन्दगी की दो सच्चाई को बोध हुआ।एक तो ये की हर इंसान को उसकी परेशानी दुनिया में सबसे बड़ी लगती है पर ऐसा बिलकुल नही है। दूसरा ये कि जब आपको ऐसा लगे की कोई चीज़ आपको ज्यादा परेशान कर रही है तो दूसरों की मदद कीजिए। आप को काफी सुकून महसूस होगा।

मुझे इन्हीं सब बातों पर एक गाना याद आता है कि

" दुनिया में कितना गम है, मेरा गम कितना कम है"
दूजों का गम देखा तो मैं अपना गम भूल गया"।

दूसरो की मदद करें और स्वस्थ रहें सुखीं रहें।


आपका

आकाश