Monday, October 6, 2014

सुख एवं दुःख

नमस्कार बहुत दिनोँ के बाद अपना ब्लाग लिखने जा रहा हूँ। या फ़िर यूँ कहूँ कि किसी अच्छे से विषय की तलाश में था। और आज वो मौका आ ही गया।

सुख और दुःख हमारी ज़िन्दगी के उन पहलुओं में से हैं जिन्हें कोई दरकिनार नहीं कर सकता। अगर हमारी ज़िन्दगी में सुख के क्षण आते हैं तो दुःख के भी क्षण आएंगे। हाँ ये ज़रूर हो सकता है कि समय किसी चीज़ का ज्यादा हो सकता है। सुख के समय में तो कुछ पता ही नही चलता है। और वही दुःख के समय हम तुरंत ही पागल से होने लगते हैं।

यकीन मानिए इस दुनिया में हरेक किसी के पास कुछ न कुछ दिक्कत तो है। मसलन एक बच्चे के पास उसके पढाई एवं मार्क्स को लेकर दिक्कत है जिसे लेकर वो काफी परेशान रहता है। एक 11वी या 12वी क्लास के लड़के को उसकी गर्लफ्रेंड से लेकर पढाई तक का टेंशन। हमारी युवा पीढ़ी तो गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड से सदमे से तो उबर ही नही पाती है। एक माता या पिता को अपने बच्चे के भविष्य को लेकर परेशानी।वगैरह वगैरह। तो कहने का मतलब इस दुनिया में हर कोई परेशान है। बस उसके तरीके और पैमाने अलग से है। और ऐसे समय में सारे लोगों को सिर्फ एक की ही याद आती है। और वो हैं हमारे प्यारे भगवान।

वैसे मैंने नास्तिक नही हूँ पर मुझे पूजा पाठ वगैरह में ज्यादा दिलचस्पी नही है। साल में एक या दो बार मन्दिर हो आता हूँ। हाँ इतना ज़रूर मानता हूँ कि इस दुनिया में कोई ऐसी ताकतवर अदृश्य शक्ति है जो पूरी दुनिया का संचालन कर रही है। अब आप इसे जो नाम देना चाहें ,दे सकते हैं। मेरा ऐसा मानना है कि भगवान् हमेशा हमारे साथ हैं। चाहे वो हमारी ख़ुशी के क्षण हो या गम के।

कुछ दिन पहले मैं अपने एक दोस्त से बात कर रहा था। पता चला कि उसकी शादी होते होते टूट गयी।वो इस बात को लेकर काफी परेशान था। ऐसा लग रहा था मानो उसकी ज़िन्दगी ख़त्म सी हो गयी है। मैं भी खुद को लेकर काफी परेशान था। कुछ दिनों के बाद मुझे घर जाना पड़ा। ट्रेन में बैठने के बाद भी मैं इन्हीं सब ख्यालों में खोया था। मैं अन्दर से बाहर आकर अपने डब्बे के दरवाजों पर खड़ा हो गया। शाम के करीब 4 बज रहे थे। ट्रेन द्रुत गति से जा रही थी। फिर मैंने कुछ देखा।

रेल की पटरियों के दोनों तरफ पानी का अम्बार लगा हुआ था। या फिर यूँ कहूं कि हमारी ट्रेन एक बाढ़ग्रस्त इलाके से गुज़ार रही थी। लोगों के आशियाने बाढ़ के पानी में बह गए। जहाँ तक भी नज़र जा रही थी सिर्फ पानी ही पानी नज़र आ रहा था। सहसा मेरी ट्रेन धीमी हो गयी और अंततः रुक गयी। मैं ट्रेन के दरवाज़े से निचे उतरा और एक 6 या 7 साल के बच्चे को अपने पास बुलाया जो मुझे टुकुर टुकुर देख रहा था। मैंने उससे इसके बारे में पूछा तो उसका जवाब कुछ यूँ था

" हमें तो इसकी आदत सी हो गयी है। अब तीन महीने हम रेल की पटरियों के पास में रहेंगे और पानी घटने का इंतज़ार करेंगे। हमारा घर हमारी आखों के सामने डूब जाता है और हम कुछ नहीं कर पाए। 3-4 दिनों के कुछ खाया नहीं है। घर के भी सारे लोग भूखे हैं। पता नहीं क्या होगा ।ये सारी बात कहते वक़्त उसके चेहरे की मुस्कान बनी रही और मेरे हृदय को द्रवित करती रही। एक वो था जो मुझे ज्यादा कहीं परेशान होकर भी अर्धनग्न अवस्था में भी खुश था और एक मैं था जिसके पास सब कुछ होने के बाबजूद ऐसा लगता था मानो दुनिया का सारा बॊझ मैंने उठा रखा हो। मेरे हाथ मेरे पर्स भी तरफ गए और उसमे से मैंने 200 रूपये निकाल कर उस बच्चे को दिए। वो काफी खुश हुआ और पैसे हाथ में लेकर खड़ा हो गया। तभी मेरी ट्रेन ने सीटी दी और वापस मैं ट्रेन के दरवाज़े पर खड़ा हो गया। मेरी ट्रेन धीरे धीरे अपने गंतव्य की तरफ चल पड़ी। वो बच्चा अपने हाथों को हिलाकर मुझे शुक्रिया कह रहा था और मेरी आखों से आसूँ अविरल बहते जा रहे थे। तब मुझे ज़िन्दगी की दो सच्चाई को बोध हुआ।एक तो ये की हर इंसान को उसकी परेशानी दुनिया में सबसे बड़ी लगती है पर ऐसा बिलकुल नही है। दूसरा ये कि जब आपको ऐसा लगे की कोई चीज़ आपको ज्यादा परेशान कर रही है तो दूसरों की मदद कीजिए। आप को काफी सुकून महसूस होगा।

मुझे इन्हीं सब बातों पर एक गाना याद आता है कि

" दुनिया में कितना गम है, मेरा गम कितना कम है"
दूजों का गम देखा तो मैं अपना गम भूल गया"।

दूसरो की मदद करें और स्वस्थ रहें सुखीं रहें।


आपका

आकाश

Monday, June 23, 2014

बाल मज़दूरी




हमारी २१वी सदी का भारत कैसा हो ये बहुत कुछ निर्भर करता है हमारी  पीढ़ी पर। पर अगर हमारी आने वाली वाली पीढ़ी ऐसी हो तो हम आने वाले समय की कल्पना  सकते हैं :-

हाल  फिलहाल  में ही मैं अपने शादी अटेंड करने घर गया हुआ था। अगर आप बिहार  के किसी ग्रामीण या कसबे में कोई शादी में शिरकत किया  नज़ारा काफी होगा कि छोटे छोटे बच्चे जिनकी  उम्र बमुश्किल १०-११ साल की होगी, अपने सर पर मुझे नहीं पता कि उसे  क्या कहते हैं पर इस तस्वीर को देखने के बाद शायद समझ जायें :-







हमारी गाड़ी करीब १० बजे अपने गंतव्य स्थान पर पहुँची थी। उस समय लेकर रात के करीब १ बजे तक इनको  अपने सर पर उठा कर रखा  और भगवान ही जाने कि इस काम  के उसे कितने पैसे मिले होंगे। अच्छा लगा ये देखकर कि उनके चेहरे पर किसी तरह की शिकन नहीं थी या फिर ऐसा रहना  आदत सी  गयी है। 

दूसरी तस्वीर कल की है जब मैं ट्रैन से सफर  रहा था।  ये सारे वाकया काफी आम हैं और लगभग हम्मे से हर किसी को इससे दो चार होना पड़ता है :-




  
जो काम हमारे रेलवे कर्मचारियों को करना चाहिए था उनको ये  कर रहे है। जिस समय में इनके हाथों में किताब और कलम होने चाहिए , हाथ में झाड़ू लिए रेलगाड़ियों के डब्बे में सफाई करते हुए ये बच्चे अक्सर पाये जाते हैं। हालांकि इसमें अच्छे लगने जैसी कोई बात नहीं है पर शुक्र है कि इन्होने ने अभी तक कोई गलत तरीके से पैसे कमाने का रास्ता अख्तियार नही किया है। 

क्या ये सारी बातें हमारे प्रशासन को नहीं पता है ? मुझे तो नहीं लगता। तो फिर दिक्कत कहा है ? क्या हमारे प्रशासन इतना लाचार हो चुका हैं कि सब कुछ जानते हुए भी अपनी आँखें मूंदे बैठा है। 

क्या ऐसा होगा हमारा २१वी सदी का भारत जिसकी कल्पना हम एक सुपरपावर के रूप में करते हैं पर किस कीमत पर ? इस कीमत पर ?? 

अपने अंदर झांकिए और सोचियेगा। 


आपका 

आकाश 

Sunday, April 20, 2014

मेरी कहानी मेरी जुबानी

करीब साढ़े चार साल हमारे रिलेशनशिप को हो चुके थे। हम दोनों ही बहुत खुश थे। अच्छी बात ये थी कि हम दोनों ने अपने रिलेशनशिप को इतने अच्छे तरीके से सजाया था कि इसमें लड़ाई, द्वेष, गाली इत्यादि जैसी चीजों के लिए कोई जगह नहीं थी। हमने इसे इतने अच्छ तरीके से संजोया था कि इसे बयां करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है।

फिर पता नही क्या हुआ ? किसी की ज़िन्दगी को बांधने गए थे और खुद की ही छोड़ आए।मुझे क्या, जितने लोगों को पता चला कि हम दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं,उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था। सब लोग ऐसा सोच रहे थे कि मैं उनसे मजाक कर रहा हूँ। शायद ये मेरी ज़िन्दगी का एक ऐसा पल था जिसे मैं अपनी ज़िन्दगी में दुबारा नहीं देखना चाहूँगा।

ऐसा नहीं था कि वो काफी खूबसूरत थी या फिर कोई अमीर बाप की इकलौती बेटी थी। पर उसके अन्दर कुछ ऐसा था कि उन चीज़ों ने मुझे उनकी तरफ आकर्षित किया था। मुझे सबसे अच्छी बात जो लगी थी वो थी ज़िन्दगी को जीने के तरीके। वो हमेशा हँसते रहती थी। ज़िन्दगी को जीने का एक अलग ही नज़रिया था उनका। मुझे क्या था। मैं तो आराम से सोने वाला इंसान था।पर उन्होंने मुझे सिखाया कि ज़िन्दगी एक कमरे के अन्दर ही नहीं सिमटी है। थोडा बाहर निकल कर देखो ज़िन्दगी काफी हसीन है। मुझे एक बात और जो उनकी तरफ आकर्षित करती थी वो थी उनकी "hnji" कहने के तरीके। सही बोलू तो मन करता था कि वो hnji बोलते रहे और मैं सुनता रहूँ। जब मैं अपनी ज़िन्दगी के सबसे ख़राब दौर से गुज़र रहा था तो उनके हौसले ने मेरा काफी साथ दिया। ज़िक्र करने की शुरुआत करूँ तो शायद पता नहीं कब तक लिखना पड़ेगा।
मुझे जानने वाले इस रिलेशनशिप से काफी खुश थे। उन्हें भी हम दोनों को साथ देखकर अच्छा लगता था।

हम दोनों काफी खुश थे। हमने शादी करने की सोच रखी थी। हाँ पर हमने ये तय किया था कि हम शादी अपने घरवालों की बिना मर्ज़ी से नहीं करेंगे। हमने काफी इंतज़ार भी किया। मैंने उनके पिताजी से भी बात की थी। पर वो नहीं माने। उन्हें मेरी नौकरी और मेरी कम आमदनी से परेशानी थी। अगर हम चाहते तो हम आराम से शादी कर सकते थे पर हमने ऐसा नहीं किया। हमें अपने पेरेंट्स का और उनकी इज्ज़त का भी पूरा ख्याल था। इसीलिए हमने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया।

फिर वो नवम्बर का मनहूस महीना आया जो हम दोनों को दो राहे पर खड़ा कर दिया। पता नही उनकी क्या मज़बूरी थी कि उन्होंने शादी करने से मना कर दिया। मुझे आज भी इसका सही कारण पता नहीं चल पाया है। क्या इसके उनके घर वालों का हाथ था या वो खुद थे? पता नहीं।

वो हमेशा कहती थी कि मेरे बिना अपनी ज़िन्दगी की कल्पना भी नहीं कर सकती है। पर ऐसा कुछ नहीं है। वो आज भी अपनी ज़िन्दगी में काफी खुश है। वो हमेशा कहती थी कि मुझे बात किये बगैर वो परेशान हो जाती है। हमें बात किये बगैर करीब 5 महीने हो चुके हैं। पर वो आज भी खुश है।
अगर मैं चाहता तो मैं भी बहुत तो नहीं पर थोड़ा बहुत कर सकता था। पर ऐसा नहीं किया। मैंने उनके निर्णय का सम्मान किया। मेरे लिए ये स्वीकार करना बहुत मुश्किल था कि अब हम दोनों साथ नहीं हैं।

सच तो ये है कि मरता कोई नहीं किसी के बगैर। मैं कहना चाहता हूँ उन लोगों से जो ऐसा कुछ होने के बाद अपनी ज़िन्दगी को ख़त्म करने की सोचते हैं। मैं कहना चाहता हूँ उन लोगों से जो ऐसा कुछ होने के बाद कोई गलत रास्ता अख्तियार करते हैं।

मैं "गीता" के उन शब्दों में काफी यकीन रखता हूँ कि 'जो हुआ अच्छा हुआ,जो हो रहा है अच्छा हो रहा है, और जो होगा वो भी अच्छा होगा'।

आज भले हम दोनों साथ नहीं हैं पर हमारी यादें हमेशा हमारे साथ हमेशा रहेंगी। पता नहीं उनके साथ रहेंगी पर मेरे साथ हमेशा रहेंगी। और हाँ, किसी भी रिश्ते को झगडे के साथ ख़त्म नहीं करें। एक दुसरे का सम्मान करें क्यूंकि उन्हीं यादों में हम जिंदा हैं।


आपका

आकाश