Saturday, March 23, 2013

मेरी लाइफ की गलतियाँ भाग - २



मैंने भी सत्यम कंपनी के कुछ शेयर ख़रीदे। कुल मिलाकर मैंने करीब २५० शेयर ख़रीदे २५ रूपये के भाव पर और करीब १ महीने के बाद उसे ५५ रूपये के भाव पर बेच दिए। एक महीने में करीब दुगना फायदा!!!!!!!!!!! कहते हैं कि अगर शेर के मुंह में अगर एक बार खून लग जाये तो फिर उसे सीधे साधे खाने में मज़ा नहीं आएगा। कुछ ऐसा ही मेरे साथ हुआ।

फिर ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में मैंने और पैसे लगाये। वो भी दूसरों के कहने पर। एक बात मैं ज़रूर कहना चाहूँगा कि इस दुनिया में आपको सपने दिखाने वाले बहुत मिलेंगे लेकिन जब आप गिरेंगे तो उनमें से कोई भी आपके पास नहीं होगा। लोगों ने मुझे भी ख्वाब दिखाए और मैं उनके जाल में फँसता चला गया। मैं अपने डूबते पैसे को बचाने के लिए और पैसे लगाये।

मेरी एक दिक्कत और भी थी। वो ये कि मेरे पास शेयर बाज़ार के बारे में कुछ क्या, थोड़ी भी जानकारी नहीं थी और मैंने पूछना मुनासिब भी नहीं समझा। और इस तरह मैं शेयर बाज़ार के जाल में फँसता चला गया।

एक बात और। मैंने कभी अपनी फैमिली से भी इस बारे मैं कोई ज़िक्र नहीं की। कह सकते हैं कि ये भी मेरी एक बहुत बड़ी भूल थी।


शेष अगले भाग में

आकाश


English Version Follows:-



I also bought some shares of Satyam company. Overall, I bought 250 shares at a price of Rs 25 and  after 1 month  i sold it a price of Rs 55. Nearly double gain in a month!!!!!

To make more money, i kept on investing and that also when others were telling me to do so. I would say that in this world People showed me the dreams and when I went entrapped in their nets, they were invisible.I kept on investing money to savy my principal amount.

I even had a problem. She got me to do something about the stock market, some have no idea and I did not even ask reasonable. And thus I went entrapped in the web of the stock market.

One more thing. I did not speak to my family about all these things. I can say that these were my some of the biggest mistakes.


Rest in next Part


Monday, February 18, 2013

मेरी लाइफ की गलतियाँ भाग - 1

इस कहानी की शुरुआत होती है जनवरी 2009 जब सत्यम घोटाला हुआ था। सत्यम के एक शेयर का भाव करीब 6 रूपये तक गिर चूका था।मेरे ऑफिस के नीचे एक शेयर बाज़ार से जुड़ा ऑफिस था। जब मेरा ऑफिस ख़त्म हुआ तो पता चला की उस ऑफिस के मालिक ने करीब 5 लाख रूपये के शेयर ख़रीदे और जब उस शेयर के भाव 15 लाख पहुँच गए तो उसने उसे बेच दिए। एक दिन में पुरे 10 लाख का फायदा!!!!!!!!!!!!!


इस बात से कोई नहीं मुकर सकता कि ज्यादातर इंसान बहुत जल्दी ढेर सारा पैसा कमाना चाहते हैं और एक आराम की जिंदगी जीना चाहते हैं। मैं भी उन्हीं में से एक था।मेरी भी दिली तमन्ना थी कि मैं ढेर सार पैसा कमाऊ। हाँ फर्क सिर्फ इतना था कि मैं ये सब अपनी फैमिली के लिए कर रहा था।



इस शेयर बाज़ार की चमक दमक में पता नहीं कितने लोग बने और बर्बाद हुए पर मैं ये पक्का विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि अगर एक लोग बने हैं तो 100 बर्बाद हुए हैं। मैं ये नहीं कह रहा कि शेयर बाज़ार कोई बुरी चीज़ है पर इतना ज़रूर है कि जो भी आप करें उसे एक दायरे मैं करें और पूरी तैयारी के साथ करें।



शेष अगले भाग में।



Sunday, February 17, 2013

Prefer to say directly.



Last 3-4 months i was busy in watching the world in my way. Sometimes i think it would been more better if i could write my blog in hindi kyunki Jo Baat Hindi Main hai woh kisi aur main nahi.



Its of course one of the finest moments in my life when I and my father remain packed in a room...want to share many things to each other......but still...............ehhhhhhhhhhhhh. Its too much. He wants to say something...looks at me.....and me with no emotions at face.....he he..Suddenly, light comes and both gets busy with ETV BIHAR....



Why its not possible that we directly say what we want to say anything to someone rather than rounding and rounding.....and still u expect that the message was conveyed to the person. Sometimes u get wrong. People like me prefers to listen the things in a straight manner rather than u expect me to understand .




Within somedays i will write about my mistakes of life. hope after reading that one out of crore people may not repeat the same mistakes.




Thanks